मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म हो गया है. इसके लिए गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया. इसमें तत्काल प्रभाव से इसे खत्म करने का ऐलान किया गया. इसके साथ ही राज्य को नया सीएम भी (presidents rule removed) मिल गया है. युमनाम खेमचंद ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने लोकभवन में उनको शपथ दिलाई.
मेतई सुमदाय से ताल्लुक रखने वाले 62 साल के खेमचंद सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक और पेशे से इंजीनियर रहे हैं. वो बीरेन सरकार में नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री थे. इसके साथ ही 2022 में वो मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे. खेमचंद आरएसएस के करीबी माने जाते हैं.
इसे भी पढ़ें – कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को मिलेगी डिप्टी सीएम की कुर्सी
बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार को बैठक हुई थी. इसमें खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था. इस चुनाव के लिए बीजेपी आलाकमान नेराष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को आब्जर्वर नियुक्त किया था. बता दें किमुख्यमंत्री की रेस में गोविंद दास और टी विश्वजीत सिंह सबसे आगे थे.
presidents rule removed – गोविंद दास 7 बार के विधायक हैं. उन्हें बिरेन सिंह का समर्थन भी है. बता दें कि विधायकों की बैठक पहले इंफाल में होनी थी लेकिन कुकी समुदाय के पार्टी से जुड़े विधायक दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करना चाहते थे.


