Advertisement

माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई में आज होगा अंतिम संस्कार

0
28
Madhuri Dixit's Mother Passed Away

मुंबई : एक समय में बॉलीवुड पर राज करने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां का आज सुबह निधन हो गया है। (Madhuri Dixit’s Mother Passed Away) वे 91 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार 12 मार्च, 2023 को दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट पर होगा। रविवार को माधुरी दीक्षित ने अपनी मां के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी।

इसे भी पढ़ें – 22 साल के करियर में मुझे पहली बार मिला एक्टर के बराबर वेतन : प्रियंका चोपड़ा

Madhuri Dixit’s Mother Passed Away – उन्होंने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा मेरी मां स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह निधन हो गया। दोपहर 3 बजे वर्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। माधुरी की इस पोस्ट पर उनके शुभचिंतक और प्रशंसक कमेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – 22 साल में बेहद ही हॉट दिखने लगीं एक्ट्रेस पलक तिवारी, क्लीवेज पर टिकीं फैंस की निगाहें

माधुरी ने पिछले साल अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ स्नेहलता दीक्षित को दिया। वह अक्सर साझा करती थी कि उनकी परवरिश ने मां ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने एक किस्सा भी बताया कि कैसे एक सफल अभिनेत्री बनने के बाद भी उनकी मां का उनके प्रति व्यवहार कभी नहीं बदला।