Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP
    • सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, मच गया राजनीतिक हंगामा
    • हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी
    • ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- ‘कांग्रेस में कई मणिशंकर अय्यर भरे हैं’
    • दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप
    • सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा
    • देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, December 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चारपायी पर लेट कर मोबाइल में देख रहा था वीडियो, इतने में दबे पांव आया तेंदुआ; और फिर…

    चारपायी पर लेट कर मोबाइल में देख रहा था वीडियो, इतने में दबे पांव आया तेंदुआ; और फिर…

    March 16, 2025 महाराष्ट्र 2 Mins Read
    watching video in the mobile
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के भोर तालुका क्षेत्र से एक अजीब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो दबे पांव आए एक तेंदुए के अटैक का है. इस वीडियो में एक तेंदुआ दबे पांव आता है और (watching video in the mobile) एक कुत्ते को दबोच कर भाग जाता है. यह घटना उस समय हुई, जब कुत्ते का मालिक वहीं चारपायी पर लेट कर अपने मोबाइल फोन पर वीडियो देख रहा था. वायरल वीडियो को देखने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं. खासतौर पर लोगों को अपने पालतू जानवरों की चिंता सताने लगी है.

    स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना दो दिन पहले की है. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक अपने घर के बाहर चारपायी पर लेटे लेटे मोबाइल पर कोई वीडियो देख रहा था. वहीं युवक का कुत्ता उसकी चारपायी के नीचे सो रहा था. इसी दौरान मुख्य सड़क से एक तेंदुआ धीरे धीरे चलते हुए उस युवक के घर के सामने आया और चारपायी के नीचे लेटे कुत्ते को देखकर दबे पांव वहां पहुंचा और लपककर कुत्ते की गर्दन पकड़ ली. इसके बाद तेंदुआ बहुत तेजी से भागा.

    watching video in the mobile – इस दौरान आवाज होने और कुत्ते के चिल्लाने पर चारपायी पर लेटा युवक चौंककर उठ बैठा. हालांकि इतने में देर हो चुकी थी और तेंदुआ कुत्ते को लेकर जा चुका था. युवक अपनी चारपायी पर ही बैठे बैठे घटना के संबंध में सोच ही रहा था कि तेंदुएं के जबड़े से छूट कर कुत्ता तेजी से दौड़ते हुए आया और एक घर में घुस गया. इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. युवक ने यह वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर डाल दी थी. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है.

    स्थानीय लोगों के मुताबिक यह वीडियो बहुत डरावना है. चूंकि इस क्षेत्र में आए दिन जंगली जानवर आबादी में घुस आते हैं और पालतू जानवरों को उठा ले जाते हैं. अब इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में वन विभाग में शिकायत दी है. गुहार लगाई है कि तेंदुए से यहां की आबादी और पालतू जानवरों की रक्षा की जाए. लोगों की शिकायत पर वन विभाग के अधिकारियों ने भी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    फडणवीस-शिंदे ने हेडगेवार-गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि! अजित पवार की गैरमौजूदगी पर सवाल, क्या महाराष्ट्र गठबंधन में सब ठीक नहीं?

    मेक्सिको ने भारत पर लगाया टैरिफ तो चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत! ट्रेड वॉर का खतरा

    UP BJP अध्यक्ष पद पर दिल्ली में महामंथन खत्म! रविवार को होगा आधिकारिक ऐलान

    महाराष्ट्र में अब दो पवारों का शक्ति प्रदर्शन! शरद-अजित आमने-सामने, BJP-शिंदे के लिए बढ़ी मुश्किल

    महाराष्ट्र में ट्रैफिक पुलिस पर सख्ती! बिना बॉडी कैमरा नहीं काट पाएंगे चालान, 6 महीने में करनी होगी बकाया वसूली

    पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला: 35 साल बाद जालंधर निगम को 1196 सफाईकर्मियों की मंजूरी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.