कैथल : हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन पर एक बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हरियाणा और केंद्र सरकार को गिराने के लिए पंजाब के कुछ लोग किसानों का मुखौटा पहन कर ट्रैक्टर से (Khattar On Kisan Andolan) दिल्ली पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा में बागियों पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ रहे 13 उम्मीदवारों को पार्टी से निकाला

Khattar On Kisan Andolan – उन्होंने आगे कहा, एक साल तक सब भुगता। किसानों का मुखौटा पहने ये लोग दिल्ली के लालकिले में घुस गए। मांग मनवाने का यह उनका कौन सा तरीका था? धरना-प्रदर्शन तक तो बात समझ में आती है। देश की आजादी का प्रतीक है लाल किले का तिरंगा। लेकिन, पूरे देश ने देखा कि लाल किले में किसानों का मुखौटा पहने लोगों ने क्या किया।

इसे भी पढ़ें – जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, वहां भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पक्का है : PM मोदी

मनोहर लाल ने दावा किया कि ये किसान नहीं थे। बोले, मैं बताना चाहता हूं कि यह किसान नहीं थे। मुझे यह सब इसलिए बताना पड़ा रहा है क्योंकि, किसान आंदोलन को लेकर कुछ लोग भ्रम में डालेंगे। लेकिन,उनके बहकावे में नहीं आना है। हम तो राष्ट्र भक्त समाज के लोग हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मनोहर लाल लगातार भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।भाजपा तीसरी बार जीत के साथ रिकॉर्ड भी बना रही है।

Share.
Exit mobile version