रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के एक शिष्टमंडल ने लोक भवन मुलाकात की. इस (Jharkhand sports news) दौरान खिलाड़ियों ने राज्यपाल को ‘तृतीय टी20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया 2026 में टीम के शानदार प्रदर्शन और विजेता बनने की उपलब्धि की जानकारी दी.

Jharkhand sports news – शिष्टमंडल ने राज्यपाल को बताया कि सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम के खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और संघर्ष के दम पर यह सफलता हासिल की है. खिलाड़ियों ने कहा कि आर्थिक और संसाधनों की कमी के बावजूद टीम ने कभी हौसला नहीं खोया और अपने प्रदर्शन से झारखंड के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया.

इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र; CCTV इंस्टॉलेशन में बड़े भ्रष्टाचार की जताई आशंका

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक भी है. खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, प्रतिभा और कड़ी मेहनत से यह साबित किया है कि चुनौतियां कभी भी सफलता के रास्ते में स्थाई बाधा नहीं बन सकती.

राज्य के युवाओं में अपार प्रतिभा: राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि क्रिकेट, देश का सबसे लोकप्रिय खेल है और यह गर्व की बात है कि झारखंड के खिलाड़ी क्रिकेट सहित विभिन्न खेल विधाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में अपार प्रतिभा मौजूद है, जिसे सही मंच और प्रोत्साहन मिलने की जरूरत है.

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version