Advertisement

जाह्नवी कपूर का आज 25वां जन्मदिन ,कभी हिंदी न बोल पाने पर मां ने उड़ाया था मजाक

0
43
janhvi kapoor

जाह्नवी कपूर C की बोल्ड अदाओं और परियों से हुस्न के आज करोड़ों दीवाने हैं। जाह्नवी कपूर आज अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म ‘धड़क’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर आज हिंदी फिल्मों की शान मानी जाती हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें हिंदी तक ठीक से बोलनी नहीं आती थी। जाह्नवी कपूर (janhvi kapoor)  ने मीडिया के साथ बातचीत में ऐसी हिंदी बोली थी जिस पर उनकी मां जाह्नवी कपूर ने भी उनके मजे ले लिए थे।

इसे भी पढ़ें – दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को ऐसे किया बर्थडे विश

एक बार मिडिया से बात करते हुए जब जाह्नवी कपूर को हिंदी के शब्द बोलने नहीं आ रहे थे तब जाह्नवी कपूर के हाथ से माइक छीनते हुए श्रीदेवी ने कहा, ‘प्लीज उससे हिंदी मत बुलवाओ।’ फिर श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर (janhvi kapoor) की तरह ही लड़खड़ाती हिंदी में बताया कि कैसे उनकी बेटी के लिए हिंदी बोलना बहुत मुश्किल है। जाह्नवी कपूर का ये बाकया काफी पुराना है जब वह सिर्फ 15 साल की थीं। जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के साथ ये कॉन्फ्रेंस एक मैगजीन के कवर पर उनके साथ छपी फोटो के बाद की थी।

इसे भी पढ़ें – करण जौहर की नई फिल्म “बेधड़क” में दिखेंगे तीन नए सितारे

जाह्नवी कपूर (janhvi kapoor)  की टूटी-फूटी हिंदी सुनकर खुद श्रीदेवी ही अपनी बेटी के मजे लेने लगी थीं। श्रीदेवी ने कहा कि आप उससे हिंदी बुलवाएंगे तो वह गलतियों के सिवा कुछ नहीं बोलेगी। तब से लेकर अभी तक जाह्नवी कपूर ने बहुत ग्रूम किया है और अपने लुक्स के अलावा अपनी हिंदी और बाकी चीजों पर भी उन्होंने काफी मेहनत की है। जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया था। मालूम हो कि साल 2018 में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी।