नई दिल्ली : प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद (It Rained In Delhi NCR) फिर से दिल्ली को प्रचंड गर्मी और लू से जूझना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लगाई रोक, एक दिन पहले मिली थी बेल
It Rained In Delhi NCR – पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी व तेज हवाओं के कारण तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते कई दिन से 44-45 डिग्री चल रहा तापमान गुरुवार को लुढ़ककर 40 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आयानगर और जाफरपुर को छोड़कर मौसम विभाग के कई केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राहत दो दिन की है। 23 जून से एक बार फिर से दिल्ली झुलसेगी।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली जल संकट के बीच आज से सत्याग्रह शुरू करेंगी आतिशी, इससे पहले जाएंगी राजघाट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा और झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत रहेगी। तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी, हल्की बारिश, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी भी मौसम विभाग ने की है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर रविवार से एक बार फिर से पारा चढऩा शुरू होगा। 22 जून को तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 व 24 जून को तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहेगा।