एपल हर साल नया आईफोन लॉन्च करता है, लेकिन खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौनसा मॉडल आपके लिए सही रहेगा. 2026 में आईफोन 15, आईफोन 16 और नया आईफोन 17 तीनों शानदार विकल्प बनकर सामने हैं. हर मॉडल अपनी कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से अलग यूजर्स को टारगेट करता है. अगर (Iphone comparison) आप नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए बेहद काम की साबित होगी. यहां हम कीमत, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और एआई फीचर्स के आधार पर तीनों मॉडल का पूरा अंतर समझा रहे हैं.
कीमत में कितना है फर्क
अगर बजट आपकी पहली प्राथमिकता है, तो आईफोन 15 सबसे किफायती विकल्प है. इसकी कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है. वहीं, आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 65,900 रुपये है, जबकि लेटेस्ट आईफोन 17 लगभग 80,000 रुपये में उपलब्ध है. तीनों मॉडलों के बीच कीमत का अंतर काफी साफ नजर आता है. आईफोन 15 उन लोगों के लिए शानदार है, जो पहली बार आईफोन खरीदना चाहते हैं. आईफोन 16 बेहतर बैलेंस देता है, जबकि आईफोन 17 प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए है, जो लेटेस्ट एक्सपीरियंस चाहते हैं. आपका बजट ही यहां सबसे बड़ा फैसला करेगा.
डिस्प्ले और डिजाइन में कौन आगे
आईफोन 15 और आईफोन 16 में 6.1 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट है. वहीं, आईफोन 17 में 6.3 इंच की बड़ी ओएलईडी स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz प्रोमोशन सपोर्ट करती है. यही नहीं, इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले भी मिलता है, जो पहले केवल प्रो मॉडल्स तक सीमित था. एपल ने इसमें नया सिरेमिक शील्ड 2 भी दिया है, जो आईफोन 15 के मुकाबले तीन गुना ज्यादा स्क्रैच रेजिस्टेंट बताया गया है. डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में आईफोन 17 ज्यादा सही ऑप्शन है.
परफॉर्मेंस और एआई फीचर्स
आईफोन 15 में ए16 बायोनिक चिप और 6GB रैम मिलती है. दूसरी तरफ, आईफोन 16 में ए18 प्रोसेसर और 8GB रैम दी गई है. आईफोन 17 में सबसे नया ए19 चिपसेट है, जो ए18 के मुकाबले करीब 13 से 17 प्रतिशत तेज है. एपल इंटेलिजेंस फीचर केवल आईफोन 16 और आईफोन 17 में उपलब्ध है, क्योंकि दोनों में 8GB रैम है. अगर (Iphone comparison) आप भविष्य के एआई फीचर्स और लंबी अवधि की परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो आईफोन 17 या आईफोन 16 बेहतर विकल्प साबित होंगे.

