लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा सरकार एक्शन में आ गई है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने हिम्मत सिंह को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नए चेयरमैन हिम्मत सिंह आज 11 बजे हरियाणा निवास में शपथ लेंगे। इससे पहले भोपाल सिंह खदरी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन थे।
ये भी पढें – हरियाणा के 12 जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, 10 जिलों में हीटवेव की चेतावनी
कैथल के रहने वाले हैं हिम्मत सिंह
बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के नए चेयरमैन हिम्मत सिंह कैथल जिले के रहने वाले हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से BA-LLB और LLM करने के बाद वह पिछले 16 साल से वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। HSSC चेयरमैन के पद पर नियुक्ति से पहले वह एडिशनल एडवोकेट जनरल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।