Advertisement

राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, सिद्धार्थन जी संभालेंगे महामंत्री (संगठन) का दायित्व

0
24
Himachal BJP Update

शिमला : राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव बिंदल (Himachal BJP Update) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। पांच बार के विधायक रहे बिंदल को तीन साल के भीतर दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। राजीव बिंदल से पहले सुरेश कश्यप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें – शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Himachal BJP Update – राजीव बिंदल को जनवरी 2020 में प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया था। उस दौरान बिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष पद छोड़ा था। अपनी नियुक्ति के साढ़े चार महीने के भीतर राजीव बिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों की खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के कथित मामले के मद्देनजर बिंदल ने नैतिक आधार पर प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में प्रदेश सरकार की ओर से इस मामले में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।

इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शुमार राजीव बिंदल का जन्म साल 1955 में सोलन जिले में हुआ। उन्होंने पहली बार 1995 में राजनीति में कदम रखा। साल 2000 में सोलन से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की। साल 2003 और 2007 में लगातार चुनाव जीतकर तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। धूमल सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री बने। साल 2012 में सोलन विधानसभा क्षेत्र आरक्षित कर दिया गया। उसके बाद बिंदल ने सिरमौर जिले के नाहन से चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे। साल 2017 में वह नाहन से दोबारा चुनाव जीते। 2017 में ही उन्हेंहिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन 2022 के विस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

सिद्धार्थन बने हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री

हिमाचल भाजपा को नया संगठन मंत्री भी मिल गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिद्धार्थन को प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। इससे पहले पवन राणा यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पवन राणा को दिल्ली स्थित भाजपा का संगठन महामंत्री तैनात किया है।