आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने अपने भाई और मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद (heart wrenching incident) पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें – नहीं बचेगा कोई गुनहगार! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
भीमावरम के सुनकारा पड्डया स्ट्रीट की रहने वाली गुनुपुड़ी महालक्ष्मी (60) और गुड़ी रवि तेजा (33) सो रहे थे, तभी बड़े भाई गुनुपुड़ी श्रीनिवास(33) ने उन पर चाकू से अंधाधुंध हमला कर उनकी हत्या कर दी. अपनी मां गुनुपुड़ी महालक्ष्मी और छोटे भाई गुनुपुड़ी रवि तेजा की मौत की पुष्टि होने के बाद, भाई श्रीनिवास ने सोमवार सुबह 4:30 बजे 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें – बाढ़, चक्रवात और सूखे की मार! खराब मौसम से भारत में बड़ी जनहानि, मौत के मामलों में दुनिया में 9वें नंबर पर देश
heart wrenching incident – स्थानीय लोगों का कहना है कि गुनुपुडी श्रीनिवास की अभी शादी नहीं हुई है. कोरोना महामारी के दौरान श्रीनिवास के पिता की मृत्यु हो गई. तब से, श्रीनिवास घर पर रह रहा था. श्रीनिवास जब बाहर जाते थे तो दूसरों से झगड़ा करते थे. उनके छोटे भाई रवि तेजा ने श्रीनिवास के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा रखी थी. रविवार को दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया. इसी के चलते श्रीनिवास ने मां और छोटो भाई को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया.


