Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
    • लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’
    • पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
    • नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, पड़ोसियों की सूझबूझ ने ऐसे बचाया
    • पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरगे ने परिसीमन पर फंसाया पेंच
    • मेरठ के ‘भूत बंगले’ का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पिता? जानें पूरी मिस्ट्री
    • ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘डकैत’ की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने करोड़; देखें कलेक्शन रिपोर्ट
    • होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क्या है पूरा विवाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, April 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यहां से चले जाओ वरना जिंदा निकलना भारी पड़ेगा… अमानतुल्लाह खान ने पुलिस को दी थी ये धमकी

    यहां से चले जाओ वरना जिंदा निकलना भारी पड़ेगा… अमानतुल्लाह खान ने पुलिस को दी थी ये धमकी

    February 11, 2025 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली अक्सर ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान की सियासी ठसक देखती है. सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब पुलिस एक शातिर अपराधी को पकड़ने गई थी. पुलिस हत्या की कोशिश मामले में फरार आरोपी शाबाज खान को पकड़ने गई थी. इस दौरान विधायक अमानतुल्लाह बीच में आ गए और शाबाज फरार (Amanatullah Khan Gave This Threat) हो गया. इस मामले में पुलिस ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अब ये जानकारी सामने आ रही है कि विधायक ने पुलिस को धमकाया भी था. कहा था, हमारी आवाज पर इतने लोग यहां जमा हो जाएंगे कि तुम लोगों का पता भी नहीं चलेगा कि कहां गए. ये इलाका हमारा है. यहां से चले जाओ वरना जिंदा निकलना भारी पड़ेगा.

    Amanatullah Khan Gave This Threat – इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है, क्राइम ब्रांच की टीम एक अपराधी को पकड़ने गई थी. उसी दौरान अमानतुल्लाह खान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपराधी को वहां से भगा दिया. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. अमानतुल्लाह खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ कई धाराएं लगाई हैं.

    पुलिस ने अमानतुल्लाह पर दंगे से जुड़ी बीएनएस की धारा भी लगाई है क्योंकि अमानतुल्लाह ने भीड़ इकट्ठा की थी. साथ ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश के लिए पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2) लगाई है. बीएनएस की धारा 190 भी लगाई है. कई धाराएं गैरजमानती हैं.

    क्या है पूरा मामला?

    विधायक पर जिस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, उसका कनेक्शन शाबाज खान से है. दरअसल, पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोपी शाबाज को पकड़ने के लिए जामिया में ऑपरेशन चलाया था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया. इसी दौरान अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने उसे पकड़ने पर सवाल खड़े किए और वहां तनाव पैदा हो गया.

    इतना ही नहीं पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुई. इसी बीच मौका पाकर शाबाज वहां से फरार हो गया. उसके फरार होने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की. उसकी तलाश की जा रही है. इसी मामले में अमानतुल्लाह और उनके समर्थकों के खिलाफ भी सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर की है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, पड़ोसियों की सूझबूझ ने ऐसे बचाया

    पंजाब और दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 11 संदिग्ध अरेस्ट; पाक खुफिया एजेंसी को गुप्त सूचनाएं लीक करने का खुलासा

    हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिस

    RSS सेमिनार विवाद: केजरीवाल ने की जज बदलने की मांग, हाईकोर्ट में CBI ने क्यों किया विरोध?

    “पापा की सरकारी नौकरी और 50 लाख का PF चाहिए था!” दिल्ली में पिता-चाचा की हत्या करने वाले बेटे का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा

    यमुना मिशन 2026: दिल्ली में CM-LG की ‘महा-विजिट’! वासुदेव घाट पर खुद परखी सफाई की हकीकत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.