पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने पति की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम का रुख किया है. गीतांजलि ने सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग उठाई है. 24 सितंबर को लद्दाख में हुई हिंसक झड़पों के बाद हिरासत में लिए जाने के बाद से जलवायु कार्यकर्ता राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं. आधिकारिक (Sonam Wangchuk’s release request) रिकॉर्ड के अनुसार, अंगमो ने 2 अक्टूबर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर की.
इसे भी पढ़ें – केंद्र सरकार ने 34 दवाओं पर लगाई पाबंदी, इस्तेमाल की तो 3 साल की सजा
गीतांजलि ने यह कदम सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग के एक दिन बाद उठाया है. उन्होंने अपने पति की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है. उन्होंने अपने पत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लेह जिला कलेक्टर से भी अपील की. उन्होंने अपना पत्र एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया था.
इसे भी पढ़ें – CM सर, आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, पार्टी के लोगों के साथ नहीं – एक्टर विजय
Sonam Wangchuk’s release request – गीतांजलि अंगमो ने पहले अपने पति की हिरासत को लेकर सरकार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि उन्हें “देशद्रोही” के तौर पर जासूस के तहत पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा था, ‘हमारे खिलाफ एक तरह की जासूसी चल रही है. हमने सीबीआई से लेकर आयकर विभाग तक के अधिकारियों को आरोपों को स्पष्ट करने वाले सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं, फिर भी सोनम को बदनाम करने के लिए एक पर्दा डाला जा रहा है, ताकि छठी अनुसूची के आंदोलन को कमजोर किया जा सके.’

