Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफारिश की
    • Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्याकांड का खुलासा
    • Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ्री करने की मांग
    • Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
    • Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन का खुलासा
    • Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फरार
    • Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर में घुसने का खुलासा
    • Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ्ता पहले फैसला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, May 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘कानूनी राय लेने के बाद करेंगे आगे की कार्रवाई’, होटल बंद करने के आदेश पर बोले विक्रमादित्य सिंह

    ‘कानूनी राय लेने के बाद करेंगे आगे की कार्रवाई’, होटल बंद करने के आदेश पर बोले विक्रमादित्य सिंह

    November 22, 2024 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हाल ही में 18 सरकारी होटलों को बंद करने के हाई कोर्ट के आदेश पर कहा कि सरकार मसले पर कानूनी राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को कहा, “उच्च न्यायालय का पूरा सम्मान करते हैं और यह सरकार का अधिकार है कि वह किसी भी निर्णय को, जो उनके खिलाफ आता है, सुप्रीम कोर्ट या डबल बेंच में चुनौती दे। इस मामले में भी पर्यटन विभाग और  मुख्यमंत्री की टीम हमारे एडवोकेट जनरल और कानून सचिव से मिलकर इस मामले पर कानूनी राय प्राप्त करेगी और (Further Action After Taking Legal Advice) आगे की कार्रवाई पर विचार करेगी।”

    इसे भी पढ़ें – सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट का झटका, दिल्ली में हिमाचल भवन की कुर्की का आदेश

    Further Action After Taking Legal Advice – उन्होंने कहा, “जब में विपक्ष में विधायक था, तब भी इस मुद्दे को विधानसभा में गंभीरता से उठाया था। चाहे वह फॉरेस्ट कॉरपोरेशन हो, हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन हो, हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड हो या अन्य कोई सरकारी बोर्ड और कॉरपोरेशन, लगभग सभी वित्तीय घाटे में चल रहे हैं। यह कोई नई समस्या नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से चली आ रही है। सरकारी संस्थानों और बोर्ड्स को वित्तीय मजबूती देना और उन्हें घाटे से उबारना सरकार का दायित्व है।”

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही खत्म की जा रही हैं नौकरियां : अमित मालवीय

    उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की वित्तीय तंगी का हवाला देते हुए घाटे में चल रहे 18 सरकारी होटलों को बंद करने का आदेश दिया था। मंत्री ने कहा कि इन समस्याओं में कई तरह की जटिलताएं हैं, जैसे कर्मचारियों के पेंशन, लाभ, और अन्य वित्तीय दायित्व। इन मुद्दों को लेकर कैबिनेट की बैठकें भी होती हैं, जिसमें सरकार लगातार प्रयास कर रही है, कैसे इन घाटे में चल रहे संस्थानों को बेहतर किया जाए, उन्हें मुनाफे में लाया जाए और उनके प्रबंधन को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन; मीरान साहिब में चला बुलडोजर, कई गिरफ्तार

    चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत

    Himachal Panchayat Election 2026: हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल बजा; चुनाव आयोग ने तैनात किए 41 पर्यवेक्षक

    दो पति, एक पत्नी… शादी के 10 महीने बाद गूंजी किलकारी, पिता बनने पर क्या बोले हिमाचल के जोड़ीदार भाई?

    कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 4 की मौत, 18 घायल

    गांदरबल एनकाउंटर को लेकर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन; सरकार को घेरा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.