नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग लड़की की हत्या ने देश को झकझोर दिया है। साक्षी की हत्या का आरोप साहिल पर है। साहिल ने जब साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था तब यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। 16 साल की साक्षी के कत्ल के बाद कई तरह की (Friend Revealed Secret) बातें सामने आ रही हैं। चर्चा साक्षी की एक दोस्त नीतू की भी हो रही है। नीतू, साक्षी की वही दोस्त है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से साक्षी उसी के घर पर रह रही थी।

इसे भी पढ़ें – चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचला सिर, फट गई थी खोपड़ी; पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में खुलासा

नीतू ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि साक्षी और साहिल एक-दूसरे के 3-4 साल से जानते थे। नीतू ने बताया है कि साक्षी से उसकी दोस्ती ज्यादा पुरानी नहीं थी और दोनों की जान-पहचान महज 6-7 महीनों की थी। नीतू के मुताबिक, साक्षी और साहिल के बीच पिछले कुछ दिनों से लड़ाई चल रही थी और उनके बीच बातचीत बंद हो गया था। नीतू का कहना है कि साक्षी ने ही उन्हें बताया था कि साहिल से उसकी बातचीत नहीं हो रही है। नीतू ने बताया कि साक्षी अक्सर उनके घर पर ठहरा करती थी। हत्या के पहले उसने 10 रातें भी अपनी सहली के घर पर गुजारी थी।

Friend Revealed Secret – नीतू ने बताया है कि साक्षी और उसके बीच दोस्ती गहरी थी। रविवार को नीतू की बेटी का जन्मदिन था। इस लिए वो इसकी तैयारी कर रही थीं। साक्षी ने उनसे कहा था कि मैं घर जा रही हूं और फिर वहां से चली गई थी। साक्षी और नीतू की अंतिम मुलाकात बाजार में हुई थी जहां साक्षी ने नीतू से कहा था कि वो अपनी एक और सहेली के घर जा रही है लेकिन इसके बाद साक्षी जिंदा वापस नहीं आई।

इसे भी पढ़ें – 2024 चुनाव के लिए AAP से कोई समझौता नहीं, अध्यादेश पर भी समर्थन नहीं : कांग्रेस

साहिल दिल्ली के प्रहलादपुर के जैन कॉलोनी बरवाला में रहता था। साहिल इस मकान में किराये पर रहता था। इस मकान के मालिक ने बताया कि साहिल इस घर में अपनी तीन बहनों और अन्य परिजनों के साथ रहता था। उसके पिता का नाम सरफराज है। आस-पड़ोस में साहिल का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। साहिल के मकान मालिक ने कहा कि उन्होंने आज सुबह यह वीडियो देखा है। साक्षी की बेरहमी से की गई हत्या के बाद अब शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नई बातों का पता चला है।