डायरेक्टर आनंद एल राय और सुपरस्टार धनुष की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. भूषण कुमार टी-सीरीज की अपकमिंग इंटेंस लव स्टोरी ‘तेरे इश्क में’ का टीजर आज यानी 1 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. इस टीजर ने फैन्स के बीच जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है. फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष के साथ पहली बार कृति सेनन की जोड़ी नजर आने वाली है. टीजर देखकर लगता है कि (even in hate amazing chemistry) इस फिल्म में प्यार, जुनून और दर्द की शानदार कहानी देखने मिलेगी.
इसे भी पढ़ें – Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की दिवाली गिफ्ट: ‘धुरंधर’ बनेगी मेगा ब्लॉकबस्टर?
टीजर की शुरुआत कृति की हल्दी से होती है, जहां धनुष का किरदार आकर उसके सिर पर गंगाजल बरसता है और साथ ही उसे ये बद्दुआ भी देता है कि भगवान शंकर, उसे बेटा ही दे, ताकि उस बेटे के साथ भी वही हो जो कृति ने धनुष के किरदार के साथ किया है.फिल्म के टीजर को देखकर ये तो साफ है कि ये प्रेम कहानी बड़ी ही इंटेंस होने वाली है, जिसमें दिल टूटने का दर्द भी गहराई से दिखाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – बैड्स ऑफ बॉलीवुड से मेरी छवि खराब की जा रही… समीर वानखेड़े भड़के
even in hate amazing chemistry – डायरेक्टर आनंद एल राय एक बार फिर अपने हीरो धनुष के काम से बहुत प्रभावित दिख रहे हैं. ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ के बाद, उन्होंने धनुष को एक और दमदार रोल दिया है. वहीं, कृति सेनन पहली बार आनंद एल राय के साथ काम कर रही हैं और वो बिलकुल अलग अंदाज में दिख रही हैं. ऐसा लग रहा है कि ये नई जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल कर देगी.


