Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फिल्मी स्टाइल में रुकी वैन, पति ने किया पत्नी और बच्चों को किडनैप, CCTV में कैद वारदात
    • मकर संक्रांति पर यहां भगवान खुद उड़ाते हैं पतंग, अद्भुत है बुरहानपुर के इस मंदिर की मान्यता
    • बागेश्वर धाम पहुंचे रशियंस, सीता राम के लगाए जयकारे, मकर संक्रांति से पहले लिया बाबा का आशीर्वाद
    • वर्दी का अहंकार! गोरखपुर में फॉरेस्ट गार्ड ने किसान को सड़क पर जानवरों की तरह पीटा
    • पार्टी, शराब और फिर कत्ल! मामूली बात पर बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
    • बेटे को बनाया ‘लड़की’, फिर करवाया जानलेवा स्टंट; रील बनाने वाले माता-पिता पर टूटा कानून का डंडा
    • रील्स की दीवानगी ने तोड़े शादी के सपने! बाइक स्टंट के दौरान बड़ा हादसा, लहूलुहान हुआ जोड़ा
    • ममता बनर्जी का ‘चुनावी युद्ध’: क्या महिला वोटरों को रोकने के लिए हो रहा है SIR का इस्तेमाल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, January 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » MP में करोड़ों का गबन, EOW ने सीएमओ और बड़े अफसरों पर किया केस दर्ज

    MP में करोड़ों का गबन, EOW ने सीएमओ और बड़े अफसरों पर किया केस दर्ज

    October 3, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    EOW filed case against CMO
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मंडला/जबलपुर : मध्यप्रदेश में गबन और सरकारी धन के दुरुपयोग का नया मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन में हलचल मचा दी है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने नगर परिषद मंडला (EOW filed case against CMO) और भुआ बिछिया में बड़े पैमाने पर गबन के आरोप में प्रभारी सीएमओ समेत दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    मंडला की नगर परिषद निवास में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश मार्को और लेखापाल शिव कुमार झारिया पर सरकारी राशि के गबन का आरोप है। आरोप है कि दोनों ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए की एफडी से 15 लाख 50 हजार 892 रुपए की ब्याज राशि अपने फायदे के लिए गबन कर ली।

    इसे भी पढ़ें – भोपाल कलेक्टर का जबरदस्त सर्जिकल स्ट्राइक! लापरवाही करने वाले 4 अधिकारी सस्पेंड, 77 को नोटिस

    ईओडब्ल्यू की जांच में यह भी सामने आया कि सहायक ग्रेड-3 दीपक रजक और शिवांशी इंडिया निधि लिमिटेड के संचालक भी इस गबन में शामिल थे। सिर्फ मंडला ही नहीं, भुआ बिछिया नगर परिषद में भी सरकारी धन का गबन हुआ। बताया गया कि दुकान नीलामी से प्राप्त 1 करोड़ रुपए को एफडी में निवेश करने के बाद ब्याज परिषद को न देकर 44 हजार 23 रुपए का गबन कर लिया गया।

    EOW filed case against CMO – जबलपुर स्थित ईओडब्ल्यू ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, ये मामले भ्रष्टाचार और शासकीय निधि के दुरुपयोग के गंभीर उदाहरण हैं। इस मामले से प्रदेश में सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जनता की निगाह अब ईओडब्ल्यू की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर बड़े अफसरों के खिलाफ कौन-कौन जिम्मेदार पाए जाते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    फिल्मी स्टाइल में रुकी वैन, पति ने किया पत्नी और बच्चों को किडनैप, CCTV में कैद वारदात

    मकर संक्रांति पर यहां भगवान खुद उड़ाते हैं पतंग, अद्भुत है बुरहानपुर के इस मंदिर की मान्यता

    बागेश्वर धाम पहुंचे रशियंस, सीता राम के लगाए जयकारे, मकर संक्रांति से पहले लिया बाबा का आशीर्वाद

    दिल्ली में फिर गूंजी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की गोली: रंगदारी नहीं दी तो व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

    प्रिया मेहरा को दोस्त तुषार ने पीटा और छत से उठाकर नीचे फेंका, पुलिस ने खोला राज

    शाम होते ही क्लासरूम में बदल जाता है ये पुलिस स्टेशन, 100 से ज्यादा बच्चों की लगती है पाठशाला

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.