Advertisement

दिल्ली नगर निगम चुनाव : शुक्रवार शाम को थम जायेगा प्रचार अभियान

0
18
Election Campaign Will Stop

दिल्ली नगर निगम के चार दिसंबर को होने वाले हाई-प्रोफाइल चुनाव के लिये प्रचार अभियान शुक्रवार को समाप्त हो जायेगा (Election Campaign Will Stop) जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा केंद्रीय मंत्रियों-पीयूष गोयल एवं हरदीप सिंह पुरी से लेकर सभी दलों के प्रमुख प्रचारक मतदाताओं तक पहुंचने के लिये ताबड़तोड़ जनसभाएं एवं रोड शो कर रहे हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिये रविवार चार दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को की जायेगी।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली श्रम विभाग ने फर्जी श्रमिकों को बांटे 900 करोड़, एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में हुआ खुलासा

Election Campaign Will Stop – दिल्ली में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी 210 कार्यक्रम आयोजित कर रही है और पार्टी के वरिष्ठ नेता पुरी, गोयल तथा अनुराग ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये रोड शो करेंगे। इससे पहले केजरीवाल ने भाजपा के भारी-भरकम चुनाव प्रचार के लिये पार्टी पर हमलावर अंदाज में कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने उनके जैसे ‘‘आम आदमी’’ पर हमला बोलने के लिये सात मुख्यमंत्रियों, एक उप मुख्यमंत्री तथा 17 केंद्रीय मंत्रियों को नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिये आमंत्रित किया है।

इसे भी पढ़ें – केजरीवाल के रोड शो में AAP नेताओं के मोबाइल चोरी, केस दर्ज

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारा है जो मतदाताओं से नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी के पक्ष में शानदार जनादेश देने का आग्रह कर रहे हैं।नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार झड़पें होती रही हैं। शुक्रवार को केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 400 व्यापारियों के साथ टाउनहॉल बैठक करेंगे और एमसीडी की ओर से उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक के पहले सिसोदिया (दिल्ली) सरकार के ‘‘दिल्ली की योगशाला’’ कार्यक्रम के प्रशिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।