धमतरी: शहर के कई इलाकों में संचालित प्रार्थना सभाओं एवं कथित धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. आज शहर के अलग-अलग वार्डों में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे और अस्थायी रूप से संचालित कथित चंगाई सभाओं का विरोध जताया. इस दौरान कुछ स्थानों पर (heavy opposition to healing meeting) कथित पास्टरों के साथ नोक-झोंक की स्थिति भी बनी. मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया.
चंगाई सभाओं का विरोध
हिन्दू संगठनों की ओर से शहर के कमल विहार, सेन चौक श्रीराम नगर, अम्बेडकर चौक, मदरसा गली श्यामतराई मंडी के पास, डिपो पारा सोरिद और टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों में पहुंचकर प्रार्थना सभाओं को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई. संगठन का आरोप है कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न स्थानों पर लगातार प्रार्थना सभाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद प्रशासन द्वारा प्रभावी जांच और वैधानिक कार्रवाई नहीं की जा रही है.
हिन्दू जागरण मंच का प्रदर्शन
हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी कानूनों का सख्ती से पालन कराने की मांग की (heavy opposition to healing meeting) जा चुकी है. रविवार को भी संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से प्रार्थना सभाओं की निष्पक्ष जांच कराने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग दोहराई.

