Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Gaya to Bangkok Flight: बिहार सरकार का बड़ा फैसला; गया जी से बैंकॉक के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान को कैबिनेट की मंजूरी
    • MP Crime News: मध्य प्रदेश में ‘बेवफाई’ का खौफनाक ट्रेंड, 2025-26 के बीच पतियों की हत्या की इन वारदातों से कांपा दिल
    • West Bengal News: बंगाल के मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, सरकारी कर्मचारियों के लिए भी नया फरमान; शुभेंदु सरकार के 2 बड़े फैसले
    • Delhi Double Murder: दिल्ली के गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात; घर में घुसकर मां और 13 साल के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या
    • Falta Assembly Re-Polling: फलता सीट पर दोबारा मतदान शुरू; TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के हटने से BJP की राह हुई आसान!
    • गर्मी से कब मिलेगी राहत? दिल्ली-यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान में इस दिन होगी मानसून की पहली झमाझम बारिश!
    • Weather Update: बांदा में पारा 48 डिग्री के पार, दिल्ली-यूपी में भीषण हीटवेव का अलर्ट; हिमाचल-बिहार और केरल में बारिश की चेतावनी
    • अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहनों की दम घुटने से मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, May 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली के रिंग रोड होंगे डस्ट फ्री… सीएम रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण को लेकर बनाया ये प्लान

    दिल्ली के रिंग रोड होंगे डस्ट फ्री… सीएम रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण को लेकर बनाया ये प्लान

    March 16, 2025 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली सरकार ने राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण सुधार के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस दिशा में कई ठोस कदम (Delhi’s ring road will be dust free) उठाए जा रहे हैं. इस अभियान के तहत पूरी रिंग रोड को डस्ट फ्री बनाने और सड़कों के किनारे पौधे लगाने तथा ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है.

    Delhi’s ring road will be dust free – सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने ठोस और कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सरकार ने विभिन्न उपायों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

    सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सरकार वैज्ञानिक और सतत उपायों के माध्यम से वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

    सड़क किनारे हरित पट्टी विकिसत किए जाएंगे

    उन्होंने कहा कि सड़क किनारे हरित पट्टी विकसित करने, आधुनिक तकनीकों से धूल नियंत्रण करने और सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ बनाने के साथ, हम दिल्लीवासियों को एक साफ, स्वस्थ और हरा-भरा भविष्य देने के लिए तत्पर हैं. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने एमसीडी, पीडब्लूडी, डीडीए और अन्य संबंधित रोड ओनिंग एजेंसियो को रोड के किनारे पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं.

    सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि दिल्ली में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पूरी रिंग रोड को डस्ट फ्री बनाया जाएगा, जिसके लिए रिंग रोड पर रेगुलर मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग की जाएगी और सड़क किनारे धूल के जमाव को रोकने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर्स का इस्तेमाल होगा. साथ ही निर्माण स्थलों पर डस्ट कंट्रोल मैनेजमेंट को सख्ती से लागू किया जाएगा और पीयूसी के सघन जांच के निर्देश भी दिए गए है.

    ट्रैफिक जाम की समस्या हल करने का बना प्लान

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए 250 प्रमुख सड़को को चिन्हित किया गया है और सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए है वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद से ट्रैफिक जाम के कारणों का निदान करें. साथ ही प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर किया जाएगा.

    सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक कुशल बनाने के लिए डीटीसी बसों की रूट रेशनलाइजेशन योजना पर भी काम किया जाएगा. इससे सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी. सार्वजनिक बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है.

    दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करना हमारी प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है. सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सड़क किनारे हरित पट्टी विकसित करने, ट्रैफिक सुधार और सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुचारू बनाने से राजधानी की वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा. दिल्ली सरकार पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार, विभिन्न एजेंसियों और जनता के सहयोग से ठोस कदम उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Delhi Double Murder: दिल्ली के गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात; घर में घुसकर मां और 13 साल के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या

    गर्मी से कब मिलेगी राहत? दिल्ली-यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान में इस दिन होगी मानसून की पहली झमाझम बारिश!

    Weather Update: बांदा में पारा 48 डिग्री के पार, दिल्ली-यूपी में भीषण हीटवेव का अलर्ट; हिमाचल-बिहार और केरल में बारिश की चेतावनी

    पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय को किया तलब

    दिल्ली की सड़कों के लिए 473 करोड़ की स्मार्ट LED योजना मंजूर; दीवाली तक चमकेगी राजधानी

    दिल्ली-यूपी में 25 मई तक हीटवेव का ‘ऑरेंज अलर्ट’, केरल में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.