Advertisement

दिवाली विशेष : देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही दीपावली

0
30
  • जानें पूजा समय, विधि और महत्व

नई दिल्ली। देशभर में आज दीपावली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। बता दें कि दीपावली हिंदुओ के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। दिवाली को रोशनी का त्योहार है। इस दिन चारो ओर सिर्फ उजाला ही देखने को मिलता है। साथ ही यह शांति और खुशी का प्रतीक है। दीपावली को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए जाना चाहता है।

इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हर कोई अपने घर की साफ-सफाई करता है। घर की साज-सजावट करता है। परिवार लक्ष्मी पूजा भी करते हैं और धन की देवी से उन्हें स्वास्थ्य, धन और समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हैं।

इस साल यह त्योहार आज यानी 4 नवंबर को मनाया जा रहा है। हिन्दू चन्द्र कैलेंडर की बात करें तो दिवाली कार्तिक महीने के 15 वें दिन मनाई जाती है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इस दिन अयोध्या लाडले भगवान राम,पत्नी माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ घर लौटे थे। उनके स्वागत के लिए अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दियों से सजाया था। तभी से उस दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाता है।

हम सभी जानते हैं कि दिवाली रोशनी का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होने के साथ नकारात्मकता और शंकाओं के उन्मूलन का प्रतीक भी है। दिवाली त्योहार के सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक लक्ष्मी पूजा है।

द्रिक पंचांग के अनुसार लक्ष्मी पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 6:09 बजे शुरू होगा और रात 8:04 बजे समाप्त होगा। अवधि 1 घंटा 56 मिनट की होगी। दिवाली पर अमावस्या तिथि 4 नवंबर, 2021 को सुबह 6:03 बजे शुरू होती है और 5 नवंबर, 2021 को सुबह 2:44 बजे समाप्त होती है।