नई दिल्ली : जहांगीरपुरी इलाके में शादी के 23 दिन बाद ही एक महिला की उसके ससुराल के कमरे में पंखे से लटकी संदिग्ध हालत (Dead Body Found Hanging From Fan) में लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने एसडीएम को दिये बयान में बताया कि ससुराल वालों ने हमारी लडक़ी की हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाया है। हत्या को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। मृतका की पहचान विशाखा (23)के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें – भाजपा को समझ लेना चाहिए कि उसके हथकंडे अब काम नहीं करते : केजरीवाल

जहांगीरपुरी पुलिस को भलस्वा गांव में रहने वाली विशाखा द्वारा ससुराल में फांसी लगाने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। विशाखा के शव को तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। विशाखा के मायके वालों ने बताया कि विशाखा की पिछले ही महीने 22 अप्रैल को विवेक से शादी की थी। शादी के 2 दिन बाद से ही लगातार बेटी को ससुराल पक्ष और पति विवेक द्वारा परेशान करना शुरू कर दिया था। बेटी को लगातार मानसिक तौर से प्रताडि़त वह मारा जाता था। जिसके बारे में बेटी ने फोन पर बताया भी था। मामले को लेकर दो दिन पहले ही ससुराल वालों से बातचीत की थी। जिन्होंने मामले को संभालने की बात कही थी। उन्होंने भी निश्चित होकर बेटी को वापिस ससुराल भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें – पंजाब की जनता AAP सरकार के काम से बेहद खुश और संतुष्ट : सीएम केजरीवाल

Dead Body Found Hanging From Fan – रविवार अचानक बेटी के पति विवेक का फोन बेटी के पिता को आया। जिसने बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है,जल्दी से आ जाओ। जब परिवार वाले ससुराल पहुंचे। कोई भी सीधे तौर पर बातचीत नहीं कर रहा था, सभी मामले को खुदकुशी ही बता रहे थे। जिस तरह से ससुराल वाले बेटी को शादी के बाद से परेशान किया जा रहा था मारा पीटा जा रहा था उसको लेकर युवती बहुत परेशान थी और इसके बारे में अपने माता-पिता को भी बताया था। उनका यकीन है कि विशाखा के पति विवेक में और ससुराल वालों ने मिलकर विशाखा की हत्या की। उसके बाद आत्महत्या की शक्ल देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।