Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच’, अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJP के निकलेंगे
    • ‘शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम’ का बदला नाम, अब ‘इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम’ के जरिए संवरेगी पुरानी दिल्ली
    • दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन
    • नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP की सदस्यता
    • Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला
    • बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत्पादन का लक्ष्य
    • Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी
    • पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल संकट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » दिल्ली मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास मिलेंगे किफायती फ्लैट्स; जानें क्या है DDA की नई नीति

    दिल्ली मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास मिलेंगे किफायती फ्लैट्स; जानें क्या है DDA की नई नीति

    May 2, 2026 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     दिल्ली की सूरत जल्द ही पूरी तरह बदलने वाली है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अपनी ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के जरिए राजधानी के शहरी परिदृश्य को नया रूप देने की तैयारी में है. इस योजना के (DDA New Housing Policy) तहत मौजूदा और प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के साथ-साथ नमो भारत (RRTS) स्टेशनों के आसपास किफायती आवास और आधुनिक बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा.

    डीडीए के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार ने स्पष्ट किया है कि इस नीति को लागू करने के लिए जल्द ही आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के साथ उच्च स्तरीय बैठकें शुरू होंगी. यह नीति न केवल परिवहन के साधनों के पास घर उपलब्ध कराएगी, बल्कि दिल्ली में बढ़ती भीड़ को भी व्यवस्थित करेगी.

    क्या है TOD और NOD जोन?

    इस योजना के तहत मेट्रो कॉरिडोर और नमो भारत लाइनों के 500 मीटर के दायरे को विकास के लिए चिन्हित किया गया है. मेट्रो कॉरिडोर के दोनों तरफ के 500 मीटर के दायरे को टीओडी (TOD) जोन कहा जाएगा. नमो भारत रेलवे लाइन के 500 मीटर के रेडियस को एनओडी (NOD) जोन के रूप में पहचाना जाएगा.

    योजना की मुख्य विशेषताएं और प्रभाव

    यह योजना दिल्ली के लगभग 207 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र को कवर करेगी. घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए 400 से 500 तक का उच्च फ्लोर एरिया रेशो (FAR) अनुमत होगा. इसका मतलब है कि स्टेशनों के पास अब और भी ऊंची इमारतें बन सकेंगी.

    किफायती आवास पर जोर

    योजना के तहत कुल निर्मित क्षेत्र (Built-up Area) का 65 फीसदी हिस्सा आवास के लिए अनिवार्य किया गया है. इसका मुख्य लक्ष्य मध्यम आय वर्ग और जरूरतमंदों को सस्ते घर उपलब्ध कराना है. टीओडी (DDA New Housing Policy) विकास के लिए अब 2000 वर्ग मीटर के बड़े प्लॉट भी अधिकृत किए गए हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम’ का बदला नाम, अब ‘इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम’ के जरिए संवरेगी पुरानी दिल्ली

    शक के चलते पत्नी ने पति का घोंटा गला, जगतपुरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर

    निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद का निर्देश

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया JPC का स्वागत, कहा- ‘देश में एक साथ चुनाव समय की जरूरत’

    दिल्ली को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल का शुभारंभ

    Voter List Update: दिल्ली में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू; 30 जून से घर-घर सत्यापन करेंगे BLO

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.