दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसी सनसनीखेज दास्तान सामने आई है जिसने प्यार, धोखे, कर्ज और मौत के कई स्याह पन्नों को एक साथ खोल दिया है। जिले के भांडेर थाना इलाके में एक प्रेम कहानी का ऐसा खूनी अंत हुआ है, जिसने दो हंसते-खेलते परिवारों को जिंदगी भर का कभी न भूलने वाला गहरा जख्म दे दिया है। यहाँ (bloody end of love story) पहले प्रेमिका ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया और उसके ठीक 47 दिन बाद आरोपी प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।  

जानकारी के मुताबिक, भांडेर तहसील के ग्राम तिघरा खिरिया की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ममता दोहरे ने बीते 3 अप्रैल की रात अपने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को तफ्तीश में लिया था। उस वक्त मृतका के परिजनों ने सीधा आरोप लगाया था कि ममता के भांडेर के ठाकुरास मोहल्ला निवासी मोनू सेंगर से पिछले लंबे समय से प्रेम संबंध थे। परिजनों ने बताया था कि घटना वाले दिन ममता और मोनू के बीच किसी बात को लेकर फोन पर बहुत तीखा विवाद हुआ था, जिससे आहत होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया था।

इसे भी पढ़ें – भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रही है जांच

महिला ममता दोहरे की मौत के बाद हरकत में आई भांडेर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू सेंगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया था। लोकलाज और गिरफ्तारी के डर से मोनू ने इसके तुरंत बाद 5 अप्रैल को भी सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तब ऐन वक्त पर परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने और समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी।

bloody end of love story – शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मोनू ने एकांत पाकर एक बार फिर घातक जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत तेजी से बिगड़ने और मुंह से झाग निकलने पर बदहवास परिजनों ने तत्काल पुलिस सहायता नंबर डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम उसे गंभीर और अचेत हालत में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद ही मोनू को मृत घोषित कर दिया।

Share.
Exit mobile version