गया : बिहार में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार पर तीखे हमले किए हैं। हालांकि, हाल के समय में यदि पुलिस की कार्य प्रणाली पर ध्यान दिया जाए, तो यह स्पष्ट होता है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब गोली चलाने
में भी संकोच नहीं कर रही है। गया में पुलिस और अपराधियों के बीच एक मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक अपराधी, प्रहलाद मांझी उर्फ पगला मांझी, जो 50 हजार रुपये (Criminal Pagla Manjhi Arrested) का इनामी था, घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें – जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर की हालत स्थिर, ठंड में बैठने के कारण बिगड़ी तबीयत
पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जैसे ही पुलिस ने उसे देखा, उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। खुद को घिरा देख उसने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई जिससे पगला मांझी घायल हो गया। इसके उपरांत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे उपचार के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया। यहाँ पगला मांझी को भर्ती किया गया है।
इसे भी पढ़ें – BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर राजनीति गर्म, लालू यादव बोले ये गलत
Criminal Pagla Manjhi Arrested – गया पुलिस द्वारा फरार अपराधी पगला मांझी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।वह मुफस्सिल थाना में कई मामलों में वांछित था। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने जानकारी दी कि अपराधी की गिरफ्तारी के समय पुलिस बल पर गोलीबारी की गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फरार अपराधी पगला मांझी के पैर में गोली लगी है। उसका उपचार जारी है।