Advertisement

मैनपुरी को समाजवाद नहीं, रामराज्य चाहिए – सीएम योगी

0
20
CM Yogi Rally

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मैनपुरी (CM Yogi Rally) के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी और सैफई परिवार ही रहा। सीएम योगी ने कहा कि ये जेपी का समाजवाद नहीं है। लोहिया का समाजवाद भी नहीं। सैफई परिवार में समाजवाद के कई ब्रांड हैं। शिवपाल का समाजवाद, जिसकी लाठी उसकी भैंस यानी लठैत समाजवाद है। रामगोपाल यादव का समाजवाद पूंजीवाद में बदल गया है। अखिलेश यादव का समाजवाद अवसरवादी है।

इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर अभद्र टिप्पणी, सपा मीडिया सेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीएम योगी ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी चुनाव हारती है, बेचारी डिंपल को आगे कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सैफई परिवार से मुक्ति पाने का अवसर है। मैनपुरी को समाजवादी नहीं रामराज्य चाहिए। सीएम योगी ने सभा में आए लोगों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में वोट करने की अपील की।

CM Yogi Rally – मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मैनपुरी की जनता का उत्साह देख समाजवादी पार्टी बौखला गई है। सपा जब भी चुनाव हारती है, बहाना बनाती है। कभी ईवीएम को तो कभी चुनाव आयोग को। कभी भाजपा के नेताओं को, कभी प्रशासन-पुलिस को दोषी ठहराकर बहाना ढ़ूढ लेती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने अपना विकास किया। अपने परिवार का विकास किया।

इसे भी पढ़ें – मैनपुरी में आज गरजेंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी

मुख्यमंत्री योगी से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे सपने में मुलायम सिंह आए थे। उन्होंने कहा था कि तुमने और रघुराज ने मेरा अपमान उतना नहीं किया, जितना अखिलेश ने अध्यक्ष पद से हटाकर मेरा अपमान किया। भाजपा को जिताकर मेरे अपमान का बदला लेना।