लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। प्रदेश की पहचान देश और दुनिया में दंगे, दुर्दांत माफिया, माफिया गिरोह, राजनीति के अपराधीकरण और शासन के भ्रष्टाचार के रूप में हो गयी थी। इसकी वजह से प्रदेश के युवाओं के सामने नौकरी, सम्मान और स्वाभिमान का संकट खड़ा हो गया था। उस दौरान गुंडागर्दी चरम पर थी। प्रदेश में पर्व और त्योहार के नजदीक आते ही लोगों के मन में भय के साथ दहशत पैदा हो जाती थी। उन्हें डर रहता था कि कब कहां दंगा हो जाए। वहीं आज प्रदेश दंगा और (CM Yogi On Investors) अराजकता मुक्त हो गया है।
इसे भी पढ़ें – दीपोत्सव-2024 : बुधवार को 28 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या, तैयारी अंतिम चरण में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां गोमतीनगर स्थित होटल ताज में एक समाचार चैनल के शिखर सम्मेलन में कहा कि पहले जहां निवेशक प्रदेश में निवेश नहीं करना चाहता था। वहीं जिसने निवेश भी किया था तो वह यहां से अपना कारोबार समेट कर भागने की फिराक में रहता था। पिछले साढ़े सात वर्षों में प्रदेश की तस्वीर देश और दुनिया में बदली। आज देश और दुनिया के इंवेस्टर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं। यही वजह है कि पिछले वर्ष ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। ये निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और विकास की गाथा का बयां कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – बहराइच हिंसा : चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक दोनों पक्षों से 115 गिरफ्तारी
CM Yogi On Investors – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश ने भव्य ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन कर देश के सामने नजीर पेश की है। पूरे देश में आज इसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आए प्रस्ताव में से 12 लाख करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। वहीं वर्तमान में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव तैयार हैं जबकि शेष पर लगातार काम चल रहा है।