Advertisement

भाजपा नेता धरमलाल का तंज, ‘कका’ और ‘बाबा’ जहां गए वहां फेल

0
26
BJP Leader's Taunt

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (कका) को हिमाचल प्रदेश के मुख्य ऑब्जर्वर बनाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (BJP Leader’s Taunt) ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के पास 2 ही राज्यों में सरकार है, जहां के नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर हमेशा चुनावी राज्यों में भेजा जाता है। जहां-जहां ऑब्जर्वर बनाए गए फेल हुए है तथा वहां का परिणाम सबको पता है। कौशिक ने कहा कि भूपेश बघेल को हिमाचल का सीनियर ऑर्ब्जवर बनाकर उन्हें एटीएम कार्ड के साथ वहां आने का निर्देश भी मिला होगा। वहीं टीएस सिंहदेव (बाबा) को गुजरात का ऑब्जर्वर बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें – एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5-5 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर

धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका चुनाव के दौरान मिस्टर एटीएम वाली होती है। उसी भूमिका में ही वे फिर से एक बार हिमाचल जा रहे हैं। उन्हें कांग्रेस मुक्त हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी उनके आलाकमान ने सौंपी है। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री का नवा छत्तीसगढ़ का मॉडल पूरी तरह से असफल है। छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ का शक्ल ले चुका है। इस मॉडल को उत्तर प्रदेश और असम की जनता ने नकार दिया।

इसे भी पढ़ें – जंगलों का विनाश करके कोयला खनन उचित नहीं – टीएस सिंहदेव

BJP Leader’s Taunt – धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश के किसान परेशान हैं। युवाओं के बेरोजगारी भत्ता का पता नहीं। इन सबके बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कथित छत्तीसगढ़ मॉडल को अन्य राज्यों में जाकर चुनावी प्रचार में बताते हैं। वहां की जनता को पहले से ही पता है, इसलिए वहां कांग्रेस को स्वीकार नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की ही सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री को पराजय के साथ हमेशा की तरह एक बार छत्तीसगढ़ वापस लौटना होगा।