दिल्ली जल संकट के बीच मंत्री आतिशी आज सत्यग्रह शुरू करेंगी। इससे पहले वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ 11 बजे राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजिल अर्पित करेंगी। आतिशी जंगपुरा के भोगल में अपना सत्याग्रह शुरू करेंगी।
इसे भी पढ़ें – 30 जून से पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट, दिल्ली नगर निगम दे रहा ऑफर
दोपहर 12 बजे से शुरू करेंगी अनशन
सोशल मीडिया हैंडल पर इस अनशन की जानकारी साझा करते हुए आतिशी ने लिखा कि वह 11 बजे महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दोपहर 12 बजे से जंगपुर के भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत करेंगी। उन्होंने बताया कि वह जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा, तब तक अनशन जारी रखूंगी।