राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना से पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना की एक कथित हमले और संघर्ष के दौरान मौत हो गई है। रविवार शाम भौंड़ा गांव स्थित उनके क्रेशर खनन लीज प्लांट पर दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले वैर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ (Atar Singh Bhadana Death) से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान रविवार रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। इस घटना में उनके सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भरतपुर रेफर किया गया है।
मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले अतर सिंह भड़ाना वर्ष 2003 में राजस्थान की वैर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक चुने गए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश के अनुसार, उनके पति रविवार शाम करीब 6:30 बजे अपने क्रेशर प्लांट पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों और उनके बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला कर दिया गया।
Atar Singh Bhadana Death – परिजनों का आरोप है कि इस हमले में करीब 70 से 80 लोग शामिल थे। पत्नी ने अतर सिंह को गोली लगने का दावा किया है,हालांकि वैर अस्पताल के चिकित्सकों ने अपनी शुरुआती जांच में गोली लगने की बात से इनकार किया है। पुलिस फायरिंग और अन्य सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।


