Advertisement

एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5-5 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर

0
52
Anti Nexal Operation

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पूना नर्कोम (नई सुबह-नई शुरुआत) अभियान (Anti Nexal Operation) के तहत हिंसा का रास्ता छोड़ 2 हार्डकोर माओवादी दंपति ने सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले महिला व पुरुष नक्सली पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। दोनों नक्सली हत्या, आगजनी, लूट सहित कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन नक्सलियों से पुलिस को पूछताछ में माओवादी संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। दोनों माओवादियों ने सुकमा एसपी सुनील शर्मा, सुकमा एएसपी ओम चंदेल के सामने सरेंडर किया।

इसे भी पढ़ें – जंगलों का विनाश करके कोयला खनन उचित नहीं – टीएस सिंहदेव

मिली जानकारी के मुताबिक माओवादियों की खोखली विचारधारा, माओवादियों संगठन में भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के.के.बी.एन. डिवीजन (कंधमाल, कालाहांडी, बौद्ध, नयागढ़) में कार्यरत नक्सली दंपति मडकम हिड़मा व कुराम डुंगी दोनों निवासी जिला बीजापुर ने सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सुनील शर्मा, एएसपी ओम चंदेल के समक्ष बिना हथियार के सरेंडर कर दिया। सरेंडर पर दोनों नक्सलियों को सरकार की तरफ से 10-10 हजार रुपये दी गई है। दोनों नक्सलियों से संगठन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन का बेतुका बयान,बोले कांग्रेस के लोग निकम्मे और नामर्द हैं

Anti Nexal Operation – पुलिस अफसरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू और सुकमा जिले में पूना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है। हिंसा का रास्ता छोड़कर माओवादियों को घर वापसी की अपील की जा रही है। दोनों जिलों के थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन जीने की अपील की जा रही है। लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक 133 इनामी नक्सलियों सहित 545 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं सुकमा जिले में भी 500 से ज्यादा नक्सली समर्पण कर चुके हैं।