Advertisement

लॉकअप कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा के है इंस्टाग्राम पर लाखो फॉलोअर

0
37
Anjali Arora

लॉकअप कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) आजकल सुर्खियों में छाई हुई हैं। वैसे तो अंजलि फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके कंगना रनौत से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अंजलि के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह ऐक्टर हैं और दिल्ली से हैं और इंस्टा पर उनको 10.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। शो की होस्ट कंगना भी हैरान थीं कि अंजलि आखिर ऐसा क्या करती हैं जो इतने ज्यादा लोग उनको फॉलो करते हैं। कंगना ने अंजलि से पूछा, मैं आपको क्यों फॉलो करूं तो उन्होंने कंगना को अपना टैलेंट भी दिखाया।

इसे भी पढ़ें – असरदार एक्टिंग परफॉर्मेंस से लैस आलिया भट्ट की नई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) कंगना रनौत के लॉकअप की कैदी हैं। वह मॉडल और ऐक्ट्रेसस हैं। कई पंजाबी वीडियोज में आ चुकी हैं। वह पहले टिकटॉक बनाती थीं, वहां भी काफी पॉप्युलर थीं। टिकटॉक बैन होने के बाद वह इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज पोस्ट करने लगीं। बीते दिनों अंजलि ने कच्चा बादाम गाने पर कई रील्स बनाई थीं। उनका वीडियो 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था। उनके 1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं कंगना के अभी 7.9 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं। इस बात पर कंगना रनौत भी दंग थीं।

इसे भी पढ़ें – कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर कसा तंज, कहा 6 उंगलियों वाला

शो में एंट्री देते वक्त भी कंगना ने अंजलि (Anjali Arora) को प्रोवोक करने की कोशिश की थी। कंगना ने उनके वीडियो स्क्रीन पर चलाकर कहा था कि यह न तो डांस, न ऐक्टिंग न ही किसी भावना को व्यक्त कर रहा है। कंगना ने इसे खामख्वाहगीरी कहा था। अंजलि के वीडियोज में आखिर ऐसा क्या होता है?