एलोवेरा एक छोटे तने वाले झाड़ी के रूप में होता है, जिसे आश्चर्यजनक पौधा भी कहा जाता है| इसकी 500 से भी अधिक प्रजातियां हैं, जो सबसे ज्यादा उत्तरी अफ्रीका में पायी जाती हैं| यह आज व्यापक रूप से खाद्य पदार्थों, सौंदर्य प्रसाधन, हर्बल उपचार, और खाद्य पूरक में उपयोग किया जाता है|
एलोवेरा का सबसे प्रमुख उपयोग त्वचा की स्थिति और घावों के उपचार में होता है। पौधे का मौखिक सेवन (इसका जेल या लेटेक्स) पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है और मधुमेह और संक्रमक रोगों के उपचार में बहुत मदद करता है| एलोवेरा दुनिया में बहुत कम पोषण वाले पौधों में से एक है|
आईये अब हम इसके कुछ फायदे के बारे में जानते है
1- वजन कम होना:– आजकल लगभग हर दूसरे या तीसरे व्यक्ति को मोटापे की समस्या होती है। बाहर का खाना और सही ढंग से शारीरिक क्रिया न करने से कई लोग वज़न बढ़ने की समस्या से परेशान हैं| ऐसे में अगर एलोवेरा जूस का सेवन किया जाए, तो कुछ हद तक इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है| एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वज़न को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं|
2- सूजन या जलन का कम होना:- सूजन या जलन का एक सामान्य कारण होता है ऑक्सीडेटिव क्षति| यह शरीर में मुक्त कणों के वजह से होता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं| ऐसे में अगर एलोवेरा का सेवन किया जाए, तो आपको बहुत हद तक इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा|
3- डायबिटीज़ के लिए एलोवेरा:- इन दिनों डायबिटीज़ की समस्या भी आम हो गई है| एक समय था जब डायबिटीज़ तय आयु के बाद ही हुआ करता था| आज डायबिटी़ज किसी भी व्यक्ति को हो सकता है| ऐसे में ज़रूरी है कि समय रहते ही इस चीज़ पर ध्यान दिया जाए| डायबिटीज़ में योग व व्यायाम तो ज़रूरी ही है, साथ ही नियंत्रित खानपान भी ज़रूरी है। अगर डायबिटीज़ के मरीज़ अपने आहार में एलोवेरा शामिल करेंगे, तो डायबिटीज में काफ़ी हद तक राहत मिलेगी|
इसे भी पढ़े : सावन व्रत के साथ रखें सेहत का ख़ास ख्याल
आईये अब हम इसके कुछ नुकसानों के बारे में बात करते है:-
1-एलोवेरा त्वचा के लिए फायदेमंद तो है ही, लेकिन इसका ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल कर लिया जाए, तो इससे त्वचा में जलन, खुजली और रेशेज़ भी हो सकते हैं|
2-एलोवेरा से ब्लड प्रेशर कम होता है, लेकिन कम बीपी वाले मरीज़ों ने इसका ज़रूरत से ज़्यादा सेवन किया, तो यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है|
3-गर्भवती महिला को गर्भपात का ख़तरा रहता है|
4-एलोवेरा में मौजूद लैक्सेटिव से पेट खराब की शिकायत हो सकती है या इसके ज़्यादा सेवन से आईबीएस की परेशानी बढ़ सकती है|
5-यह मांसपेशियों को कमज़ोर कर सकता है|
नोट : अगर आपको किसी चीज़ से एलर्जी जल्दी होती है, तो एलोवेरा के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क कर लें|
Image Source :- Google