Advertisement

हत्या : भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा को मारी गोली

0
17
  • सात गोली लगने से हालत गंभीर

प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि यहां भाजपा किसान मोर्चा के गंगापार उपाध्यक्ष अजय शर्मा पर बदमाशों ने गोली की बरसात ही कर दी। नकाब पहने बदमाशों ने उन्हें चारो तरफ से घेरकर उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

बता दें कि उनके सात गोलियां लगीं हैं। जिसके कारण उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। दरअसल उनपर हमला होने के बाद उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

खबर यह भी है कि उनके परिवारवालों ने अभी तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। जानकारी के मुताबिक, अजय शर्मा फाफामऊ के लेहरा गांव के रहने वाले हैं। वह प्रोपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। इस दौरान वह श्रृंगवेरपुर में प्लाटिंग का काम कर रहे हैं, जहां उनका कुछ अल्पसंख्यक समाज के लोगों से विवाद हुआ था।

जिसके बाद सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर के बाहर बाथरूम जाने के लिए निकले थे। जहां झाड़ियों में छिपे नकाबपोश तीन-चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बता दें कि उन्होंने पिस्टल से कई राउंड गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर घरवालों ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। अजय शर्मा गोली लगने से खून से लथपथ हो गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।