Advertisement

यूपी सरकार का फैसला: बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों को दी जाएगी सहायता राशि

0
34
  • मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ से जो किसान प्रभावित हुए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत देने का फैसला किया है। जानकारी मिल रही है कि यूपी के 48 जिलों के 208793 किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआजवा दिया जाएगा। जिसके लिए 74 करोड़ 52 लाख 94 हजार 208 रुपये दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह के द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दी जाए।

इसके लिए जिलों से ऐसे किसानों का ब्यौरा मांगा गया था, जिनकी फसलें बाढ़ के चलते बर्बाद हुई हैं। बता दें कि राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर ऐसे 827451 प्रभावित किसानों की जानकारी को फीड किया गया है।

इसे आधार पर 48 जिलों के 208793 किसानों को सहायता मिलेगी। किसानों को सहायता राशि बांटने की जानकारी राहत आयुक्त कार्यालय को ऑनलाइन दी जाएगी। इससे पहले भी यूपी सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को सहायता राशि प्रदान कर चुकी है।

अपर मुख्य सचिव राजस्व ने गाजीपुर, बहराइच , कुशीनगर , सिद्धार्थनगर , पीलीभीत, बलरामपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, खीरी, बलिया,
गोरखपुर ,बरेली, झांसी, ललितपुर, देवरिया, मऊ, संतकबीरनगर, वाराणसी, सीतापुर, जालौन, बस्ती जिलों को सहायता राशि दी जाएगी।

वही कन्नौज फर्रुखाबाद ,कानपुर देहात, बिजनौर, आजमगढ़, कानपुर शहर सुल्तानपुर, उन्नाव, मुरादाबाद, बदायूं, मेरठ, अमेठी, मुजफ्फरनगर,
चंदौली, अंबेडकरनगर, रामपुर, महोबा, हमीरपुर, श्रावस्ती, हरदोई, गोंडा, चित्रकूट और भदोही जिलों के लिए डीएम को इस संबंध में निर्देश भेजते हुए सहायता राशि देनी होगी।