Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
    • लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’
    • पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
    • नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, पड़ोसियों की सूझबूझ ने ऐसे बचाया
    • पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरगे ने परिसीमन पर फंसाया पेंच
    • मेरठ के ‘भूत बंगले’ का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पिता? जानें पूरी मिस्ट्री
    • ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘डकैत’ की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने करोड़; देखें कलेक्शन रिपोर्ट
    • होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क्या है पूरा विवाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, April 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मथुरा में बड़ा हादसा! खुदाई के दौरान भरभराकर गिरे 6 मकान, 12 से ज्यादा दबे, 3 की मौत

    मथुरा में बड़ा हादसा! खुदाई के दौरान भरभराकर गिरे 6 मकान, 12 से ज्यादा दबे, 3 की मौत

    June 15, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक साथ 6 मकानों के भरभराकर गिरने का मामला सामने आया है. मलबे के नीचे दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. अचानक मकानों के गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया (big accident in Mathura) कि यहां बाड़े में (खुली भूमि) में JCB से खुदाई चल रही थी. इस दौरान यह हादसा हो गया.

    मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां कच्ची सड़क पर बने 6 मकान अचानक भरभराकर गिर गया. यह मकान कच्चे टीले पर बने हुए थे. मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

    अचानक भरभरा कर गिरे 6 मकान

    जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ 6 मकान अचानक से भरभराकर गिर गए. अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है. 10-12 लोगों के अभी भी दबे होने की खबर है. मलबे मे दबे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है

    big accident in Mathura – सूचना मिलने पर पुलिस, नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची हैं. रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. मृतकों की पहचान तोताराम (38), दो सगी बहनें यशोदा (6) और काव्या (3) के तौर पर हुई है.

    जेसीबी से चल रही थी खुदाई

    सभी 6 मकान जो ढहे हैं, वो मिट्टी के टीले पर बने हुए थे. लोगों ने बताया कि यहां बाड़े (खुली भूमी) में JCB से खुदाई चल रही थी. तभी अचानक मिट्टी धसी और एक के बाद एक सभी मकान मलबे में तब्दील हो गए.

    लोगों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो ऐसा लगा कि भूकंप आ गया हो. लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला. वहीं पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटने की जांच में जुट गई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मेरठ के ‘भूत बंगले’ का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पिता? जानें पूरी मिस्ट्री

    प्रेमी के लिए घर में की चोरी, फिर उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप; फूट-फूटकर रोई प्रेमिका

    दूल्हा असली और दुल्हन नकली! हिस्ट्रीशीटर के घर चल रही थी शादी, तभी आ धमकी ‘नकली पुलिस’; जानें इस अजीबोगरीब केस का सच

    साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

    मौत से चंद लम्हे पहले ‘राधे-राधे’ का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया मथुरा नाव हादसे का आखिरी वीडियो

    बांके बिहारी मंदिर में VIP कल्चर पर लगाम, निजी सुरक्षाकर्मियों की ‘No Entry’; प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.