झारखंड के 27 मजदूर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून शहर में फंस गए हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए भारत सरकार मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर झारखंड के गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, और हजारीबाग से हैं। दरअसल इन सभी मजदूरों को 29 मार्च को साउथ अफ्रीका की एक निजी कंपनी में काम करने के लिए भेजा गया था।
इसे भी पढ़ें – अमेरिका में बनी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल कर रहे आंतकी
चार महीने से कर रहे मजदूरी नहीं मिला कोई पैसा
उनका कहना है कि कंपनी उन्हें काम तो दे रही है, लेकिन चार महीने की मेहनत के बावजूद उन्हें कोई मजदूरी नहीं दी गई है। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि खाने-पीने और मोबाइल रीचार्ज तक के पैसे नहीं हैं।
उन्होंने सरकार से बकाया मजदूरी दिलाने और भारत वापस आने में सहयोग की मांग की है। उनका कहना है कि कंपनी के मैनेजर वीडियो डिलीट करने का दबाव भी बना रहें है। सभी मजदूर फिलहाल Younday Town के Motomb थानाक्षेत्र में हैं। इस मामले पर झारखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने भी एक्स पर पोस्ट लिख विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मजदूरों को वापस लाने के लिए मदद की अपील की है।