पंजाब में कांग्रेस पार्टी मुश्किलों (Trouble In Punjab Congress) में घिरती दिख रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पार्टी से इस्तीफे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में उतर आए हैं। पुराने नेताओं ने जाखड़ के इस्तीफे को पार्टी के लिए ‘बड़ा नुकसान’ बताया है। उन्होंने शनिवार को फेसबुक लाइव के जरिए पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
इसे भी पढ़ें – गुजरात में ‘आप’ को घेरने की तैयारी, दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ में भाजपा ने की व्यूह रचना
कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता लाल सिंह और शमशेर सिंह ढुलो ने जाखड़ का समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ढुलो ने कहा कि जिन लोगों का पार्टी बनाने में कोई योगदान नहीं है वे कार्यक्रम चला रहे हैं और कांग्रेस के पारंपरिक नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस एक परिवार की तरह है। मतभेदों को दूर करने के लिए जाखड़ को बुलाना चाहिए था। जाखड़ का इस्तीफा पार्टी के लिए अच्छा नहीं है।’
Trouble In Punjab Congress – पीसीसी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सिंह ने इस्तीफे को ‘बड़ा नुकसान’ बताया है। उन्होंने कहा, ‘वह बड़े नेता हैं। पारंपरिक कांग्रेसियों की कीमत पर बाहरी लोगों की बातों को सुना जा रहा है।’ ढुलो ने कहा, ‘अगर पार्टी को दोबारा तैयार होना है तो चापलूस और अमीर नेताओं के बजाए पार्टी हाईकमान को पारंपरिक कांग्रेसियों के सुझाव सुनने चाहिए। लेकिन यहां कोई नहीं सुनता।’ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी एक संगठन के तौर पर नहीं बल्कि मैनेजर की ओर से चल रही है।
इसे भी पढ़ें – आज शपथ लगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री माणिक साहा के 11 मंत्री
कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता लाल सिंह और शमशेर सिंह ढुलो ने जाखड़ का समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ढुलो ने कहा कि जिन लोगों का पार्टी बनाने में कोई योगदान नहीं है वे कार्यक्रम चला रहे हैं और कांग्रेस के पारंपरिक नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस एक परिवार की तरह है। मतभेदों को दूर करने के लिए जाखड़ को बुलाना चाहिए था। जाखड़ का इस्तीफा पार्टी के लिए अच्छा नहीं है।’
पीसीसी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सिंह ने इस्तीफे को ‘बड़ा नुकसान’ बताया है। उन्होंने कहा, ‘वह बड़े नेता हैं। पारंपरिक कांग्रेसियों की कीमत पर बाहरी लोगों की बातों को सुना जा रहा है।’ ढुलो ने कहा, ‘अगर पार्टी को दोबारा तैयार होना है तो चापलूस और अमीर नेताओं के बजाए पार्टी हाईकमान को पारंपरिक कांग्रेसियों के सुझाव सुनने चाहिए। लेकिन यहां कोई नहीं सुनता।’ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी एक संगठन के तौर पर नहीं बल्कि मैनेजर की ओर से चल रही है।