राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने नई टीम (RLD New Team) बनाने की घोषणा कर दी है। इस टीम में जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक रामाशीष राय को भी शामिल किया है। जयंत ने रामाशीष राय को उत्तरप्रदेश की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। वहीं मंजीत सिंह को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें – यूपी बजट – 2022 : उत्तरप्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, ये हैं बजट के 21 बड़े ऐलान
RLD New Team – इसके अलावा कवर हसन को जयंत चौधरी ने आरएलडी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ऐश्वर्यराज सिंह को प्रदेश का संयोजक बनाया गया है। नई टीम के गठन पर जयंत चौधरी ने बताया कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इसे भी पढ़ें – यूपी बजट 2022 : वित्तवर्ष में किसानो के खेतों में लगाए जायेंगे 15 हजार सोलर पंप
पश्चिमी उत्तरप्रदेश की राजनीति के चौधरी कहे जाने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं केंद्रीय मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद रालोद की राजनीतिक विरासत संभालने वाले जयंत चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों गत विस चुनाव में वेस्ट यूपी में सपा की बदौलत जहां उन्हें आठ सीटें जीतने में कामयाबी मिली वहीं सपा के सहारे अब राज्यसभा में पहुंचने की तैयारी चल रही है। करीब आठ साल बाद रालोद मुखिया जयंत चौधरी संसद पहुंचेंगे।