पंजाब से आम आदमी पार्टी ने पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी (Padma Shri Winner) को राज्यसभा के लिए नामित किया। दोनों पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं। यह घोषणा पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से की गई है।
इसे भी पढ़ें – हमने पंजाब से अवैध खनन समाप्त कर दिया – एचएस बैंस
राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। जबकि 31 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की दलीय स्थिति को देखते हुए भाजपा मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीटें जीतने की स्थिति में है। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – सेना में नौकरी के नए नियम : चार साल बाद सभी सैनिक होंगे रिटायर, सिर्फ 25% ही लिए जायेंगे वापस
Padma Shri Winner – इस बीच विपक्षी दलों की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी कि पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। दोनों पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं।