North Korea: दुनिया में एक ऐसा देश जहां आज भी तानाशाही चलती है। वहां लोग अपने मर्जी से अपनी जिंदगी नहीं जी सकते है। इस देश में अगर लोग ब्लू जींस पहनते हैं तो उन्हें खौफनाक सजा दी जाती है। ये देश नॉर्थ कोरिया है। इस देश का क्रूर तानाशाह किम जोंग उन अपने देश के लोगों को नीली जींस पहनने पर खौफनाक सजा देता है। किम जोंग उन ने अपने देश में नीली जींस को बैन कर रखा है।
इसे भी पढ़े:J&K: 18 वर्षों में इस साल सबसे ज्यादा हुआ सीज फायर का उल्लंघन
क्या है वजह
North Korea: किम जोंग उन अमेरिका को अपना दुश्मन देश मानता है। किम जोंग उन का मानना है कि नीली जींस अमेरिकी साम्राज्य वाद का प्रतीक है। इसलिए उसने पूरे देश में नीली जींस पहनने पर सख्ती से रोक लगा रखी है। अगर कोई गलती से भी इसके खिलाफ जाता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है और सख्त सजा दी जाती है।
पॉर्न (Porn) देखना भी है गुनाह –
North korea: इतना ही नहीं किम जोंग ने अपने पूरे देश में इंटरनेट के इस्तेेमाल पर भी बैन लगा रखा है। इस वजह से उत्तंर कोरिया के लोगों को कई बार बाहरी दुनिया का पता नहीं चल पाता है। वो जान ही नहीं पाते हैं कि दुनिया में लोग कैसे रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि वहां के लोगों को यह भी पता नहीं चल पाता कि वे किन प्रतिबंधों के बीच अपना जीवन गुजार रहे हैं। इतना ही नहीं इस देश में पॉर्न (Porn) देखना भी गुनाह है।