नई दिल्ली : भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल ने मंगलवार काे कहा कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी जो कभी ईमानदारी और परिवर्तन के वादे पर सत्ता में आई थी, (Kuldeep Chahal On AAP) अब भ्रष्टाचार और जन विश्वास के धोखाधड़ी की मिसाल बन गई है। तथाकथित AAP ने 6 मुफ्त उपहार देने का वादा किया था लेकिन इसके बजाय 12 बड़े घोटाले दिए। इससे दिल्ली की जनता मुश्किल में आ गई। वह जनता को 6 रेवड़ियां देने का दिखावा कर रहे हैं, जबकि खुद उन्होंने 12 रबड़ी डकार ली।
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ उच्चायोग के निकट प्रदर्शन
एक प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 1,300 करोड़ के क्लासरूम निर्माण घोटाले से लेकर 2,631 करोड़ के एक्साइज पॉलिसी घोटाले तक आआपा का रिकॉर्ड वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। आआपा ने सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडे का वादा किया था लेकिन आज उनकी पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। शराब घोटालों से लेकर जमीन घोटालों तक उन्होंने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। अब समय आ गया है कि नागरिक इन खोखले वादों का सच जानें।
इसे भी पढ़ें – ऑटो चालक के घर खाना खाएंगे केजरीवाल, कहा- ये दिल से दिल का रिश्ता है
Kuldeep Chahal On AAP – उन्होंने कहा कि आआपा की प्रदूषण और यमुना सफाई के मामले में भी विफलता का आंकड़ा शर्म-नाक है। 8,500 करोड़ से अधिक खर्च करने के बावजूद यमुना अब भी गंदी है और दिल्ली की वायु गुणवत्ता दुनिया में सबसे खराब है। गाजीपुर जैसे लैंडफिल्स बढ़ते जा रहे हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य और पर्यावरणीय खतरों को बढ़ा रहे हैं। ये टूटे हुए वादे आआपा के भाषण और उनके कृत्यों के बीच गहरे अंतर को उजागर करते हैं।