आँखों को औरत की शान माना जाता है जिसे औरत सबसे ज़्यादा सजा कर रखती हैं| अब वो चाहे सूरमा (काजल) हो या आईलाइनर| आजकल की युवतियों के लिए आईलाइनर आई मेकअप का एक अहम हिस्सा बन गया है| कई युवतियों को आईलाइनर लगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है|
आईलाइनर आखों को उभारने और उनकी खूबसूरती को सामने लाने में मदद करता है| आईलाइनर को परफेक्ट करने और जल्दी लगाने के ट्रिक्स तो आपको बहुत देखने को मिलेंगी परन्तु आईलाइनर को परफेक्ट करने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि आपकी आँखों के आकर के अनुसार आपकी आँखों पर कौनसा स्टाइल ज़्यादा अच्छा लगेगा|
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में न करें यह 5 मेकअप की गलतियां
आईलाइनर के कुछ स्टाइल्स पर गौर करतें है:-
- फिश टेल लाइनर
- नैचुरल लाइनर
- विंगड लाइनर
- कैट आई लाइनर
- बॉटम विंगड लाइनर
- स्मज लाइनर
फिश टेल लाइनर-
अगर आपकी आँखें गोल है तो आप इस लुक को कैरी कर सकती है| फिश टेल आपकी आँखों को लम्बा और खिचा हुआ लुक देगा| फिश टेल आईलाइनर में एक स्ट्रोक आँखों के ऊपर लगती है और एक स्ट्रोक नीचे|
नैचुरल लाइनर-
नैचुरल लाइनर आप कही भी और कभी भी लगा सकती है| यह स्टाइल बहुत आम है| ज़्यादातर लड़कियां इसे ऑफिस लुक के हिसाब से कैरी करना पसंद करती है| यह बहुत ही आसानी से लग जाता है और इसे आप किसी भी आकार की आखों पर लगा सकती है|
विंगड लाइनर-
आजकल विंगड लाइनर की तरफ सभी लड़कियां काफी आकर्षित हो रही है| विंगड लाइनर आपको काफी बोल्ड लुक देता है जो आजकल की लड़कियां काफी पसंद करती हैं| विंगड लाइनर सबसे अच्छा आलमंड यानी बादामी आकार की आँखों पर लगता है| यदि आपकी आँखें आगे से पैनी और ऊपर से गोल है तो उस आकार को बादामी आकार कहा जाता है|
कैट आई लाइनर-
कैट आईलाइनर बहुत अनोखा लुक है जिससे काफी लड़कियां कैरी तो करना चाहती है परन्तु उनकी आँखों पर यह जच नहीं पता| यह लुक सबसे ज़्यादा अच्छा उन आँखों पर अच्छा लगता है जिनकी पलकें ढकी हुई होती है| यह लुक आँखों को बड़ा दिखने में मदद करती है|
बॉटम विंगड लाइनर-
यह लुक भी काफी आकर्षक है अगर सही ढंग से अपनाया जाये तो| यह लुक अभी नया नया ट्रेंड में आया है और काफी लड़कियां इसका इस्तेमाल भी कर रही है| यह लुक उन लोगों पर जचता है जिनकी आँखें नीचे की तरफ झुकी होती है| यह लुक आपकी आँखों को ऊपर की तरफ खिचा हुआ दिखता है जिससे आपको एक नया लुक मिलता है|
स्मज लाइनर-
यह लुक भी काफी ज़्यादा ट्रेंड में है| इसे आप पार्टी लुक भी कह सकते है और यह सारी आँखों पर बखूबी जचता है और सभी महिलाओं को एक आकर्षक और नया लुक देता है| इसमें आईलाइनर को पूरी आँख में फैला कर आँखों को डार्क और शेडी लुक दिया जाता है|
Image Source : Google