नई दिल्ली : कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी जिसमें दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को नई दिल्ली तथा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी महासचिव केसी
वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की (Congress Announced Name Of 21 Candidates) केंद्रीय चुनाव समिति  ने इन उम्मीदवारों की नाम का चयन किया है।

इसे भी पढ़ें – कल्याणपुरी इलाके में बदमाशों ने बॉडी बिल्डर को गोली मारी, पुलिस ने दो को हिरासत लिया

पार्टी ने वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है। पटपड़गंज सीट से पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, सदर बाजार से प्रदेश प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल तथा बल्ली मारान से हारून यूसुफ को टिकट दिया गया है।

 Congress Announced Name Of 21 Candidates
1- नरेला -श्रीमती अरुणा कुमारी
2- बुराड़ी – मंगेश त्यागी
3- आदर्श नगर – शिवांक सिंघल
4 – बादली – देवेंद्र यादव
5- सुल्तानपुर माजरा (सुरक्षित)- जय किशन
6- नांगलोई जाट – रोहित चौधरी
7- शालीमारबाग- प्रवीन जैन
8- वज़ीरपुर – श्रीमती रागिनी नायक
9- सदर बाजार – अनिल भारद्वाज
10- चांदनी चौक – मुदित अग्रवाल
11- बल्लीमारान – हारून युसुफ
12- तिलक नगर – पी.एस. बावा
13- द्वारका – आदर्श शास्त्री
14- नई दिल्ली – संदीप दीक्षित
15- कस्तूरबा नगर – अभिषेक दत्त
16- छतरपुर – राजिंदर तनवर
17- अंबेडकर नगर (सुरक्षित) – जय प्रकाश
18- ग्रेटर कैलाश – गर्वित सिंघवी
19- पटपड़गंज- चौधरी अनिल कुमार
20- सीलमपुर- अब्दुल रहमान
21 -मुस्तफाबाद- अली महंदी

Share.
Exit mobile version