साहिबगंज : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड के (Bangladeshi Infiltrators Will Be Sent Out) साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आगाज किया। इस मौके पर शाह ने साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा झारखंड में भ्रष्ट और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली सरकार को हटाकर राज्य का विकास करने वाली भाजपा की सरकार बनाने का संदेश घर-घर पहुंचाएगी। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर वापस भेजेंगे, यह हमारा वादा है।
इसे भी पढ़ें – सेकेंडरी एग्रीकल्चर को प्रोत्साहित करने से सशक्त होंगे देश के किसान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Bangladeshi Infiltrators Will Be Sent Out – अमित शाह ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि इन्होंने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, 600 करोड़ का जमीन घोटाला, 1000 करोड़ का खनन घोटाला,40 करोड़ का शराब घोटाला किया है। ये लोग सेना की जमीन तक खा गए। ऐसी सरकार कभी झारखंड के लोगों और आदिवासियों का भला नहीं कर सकती।
इसे भी पढ़ें – झारखंड के हित में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया, झामुमो छोड़ दूंगा : चंपई सोरेन
उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सिर्फ हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी सरकार को हटाकर भाजपा को लाना नहीं, बल्कि झारखंड में एक ऐसी सरकार बनाना है, जो भ्रष्टाचार को रोके और बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां से बाहर भेज सके। आज झारखंड के पाकुड़ जिले में ‘हिंदुओं और आदिवासियों झारखंड छोड़ो’ के नारे लगते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि ये भूमि हमारे आदिवासियों की है या बांग्लादेशी-रोहिंग्या की? हमें इस धरती को बचाना है और यह काम हेमंत सोरेन और कांग्रेस की सरकार कभी नहीं कर सकती क्योंकि घुसपैठिए उनके वोट बैंक हैं।