दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका US के राष्ट्रपति डोनलड ट्रम्प ने भारत का दौरा किया जिसमे उनके साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मलेनिया ट्रम्प,अपनी बेटी इवांका और दामाद भी शामिल थे।
इन सभी ने भारत में लगभग 36 घंटे का समय बिताया अमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम से देश को सम्बोधित करने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प और उनका परिवार आगरा गए जहा उन्होंने ताज महल का दीदार किया।
डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया, इवांका और जेरेड कुशनर ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ताजमहल का दौरा किया था।
पूरा ट्रंप परिवार भारत की मेहमाननवाजी से गदगद है। राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप भी इंस्टाग्राम पर लगातार अपने पोस्ट के जरिए अपने अनुभव साझा कर रही हैं।
भरतीये डिज़ाइनर द्वारा बनाई शेरवानी में दिखी इवांका ट्रम्प
ट्रम्प और उनका परिवार अमेरिका वापिस जा चुके है पर उनके वापिस जाते ही ट्रम्प की बेटी इवांका ने भारत की अपनी यादे ताज़ा करते हुए कुछ फोटोज शेयर की है जिसको लेकर वो चर्चा में है|
इवांका ने शेयर की भारत दौरे की तस्वीरें
38 साल की इवांका के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो इस यात्रा के दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में इंवाका ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर के जरिए भारत को धन्यवाद कहा है। इवांका ने अपने भारत दौरे की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
ताजमहल की कई तस्वीरें अपने पोस्ट पर शेयर करते हुए इवांका ने लिखा था कि ताजमहल की भव्यता और सुंदरता अचंभित करने वाली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सीनियर एडवाइजर इंवाका ट्रंप अपना भारतीय दौरा खत्म कर अमेरिका लौट चुकी हैं। इवांका राष्ट्रपति ट्रंप के डेलिगेशन का प्रमुख हिस्सा थीं। इस यात्रा के दौरान इंवाका सोशल मीडिया पर भी छाई रहीं।
इसे भी पढ़े :- तब्बू की जबरदस्त परफॉरमेंस वाली फ़िल्में!
ये तस्वीरें ताजमहल के सामने की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में वो अकेले हैं तो कुछ में अपने पति का हाथ थामे ताजमहल की खूबसूरती को निहार रही हैं।
इवांका की ये तस्वीरें जहां कुछ लोगों को खूब पसंद आ रही हैं तो वहीं कुछ लोग इसे फोटोशॉप्ड बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि पोस्ट करने से पहले इवांका ने तस्वीरों को एडिट किया है। लोगों ने फोटोशॉप बताकर इन तस्वीरों की तमाम गलतियों की तरफ ध्यान दिलाया है।
यूजर्स का कहना है कि इवांका ने अपनी कमर को पतली दिखाने के लिए तस्वीर को फोटोशॉप किया है। लोगों ने गौर किया कि इवांका के बाएं हाथ और कमर के बीच से जो पानी का हिस्सा दिख रहा था, वो ज्यादा फोकस्ड था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इवांका और उनके पति जेरेड को टैग करते हुए लिखा था, भारत आपकी और जेरेड की मेहमाननवाजी करके खुश है। भारत के प्रति आपका प्रेम साफ तौर पर जाहिर है। महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके आत्मनिर्भर बनाने के आपके प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आप दोनों जल्द ही फिर भारत आएंगे।
इसके जवाब में इवांका ने लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी शानदार आवभगत के लिए शुक्रिया, हमने आपके खूबसूरत देश का दौरा किया और अमेरिका-भारत की एकता और मजबूत रिश्ते को सेलिब्रेट किया।